Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

16368 वर्ग फीट में बनाई आदियोगी शिव की कलाकृति

2 min read

 

–टीम कला शास्त्रम ने तमिलनाडु के कोयम्बटूर में बनाया विश्व रिकॉर्ड

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की कला शास्त्रम टीम ने नारियल के गोले का उपयोग करके बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह कलाकृति ईशा फाउंडेशन, वेल्लियांगिरी तलहटी, इशाना विहार, कॉम्बैटोर में 22 प्रतिभागियों की भागीदारी में पूरी की गई। इसमें करीबन 5 टन नारियल के गोले का उपयोग किया गया। रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 20 जनवरी को शुरू हुआ और 23 जनवरी 25 को समाप्त हुआ और इसे आधिकारिक तौर पर विश्व रिकॉर्ड समुदाय द्वारा मान्यता दी गई है। टीम के संरक्षक रोहित सोनी ने बताया कि इस कलाकृति में सुरभि राजपूत उदय राजपूत, कल्पना पवार, प्रशांत साध, विशाल सोनी, सार्थक सोनी, नयन वर्मा, केशव बांके, नीरज अहिरे, करण सीरिया, अभिषेक राजपूत, पियूष पटवारे,अजय पाण्डेय, हर्षिता पंडित, आयुषी परिहार, प्रज्ञा भलावी, गौतम पटेल, भूमि परिहार, आशुतोष भलावी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने आदियोगी और महाकुंभ से मिली प्रेरणा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। एक समूह के रूप में, हम हमेशा आदियोगी को अपनी कलाकृतियां अर्पित करने के इच्छुक रहे हैं। महाकुंभ के आयोजन के साथ, हमें लगता है कि यह कलाकृति महाकुंभ के लिए यात्रा करने वाले सभी भक्तों के लिए आदियोगी का आशीर्वाद है।

242 Views

Leave a Reply