Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

अजाक्स कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अजाक्स जिला कार्यालय हरदा में जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्याय, स्वतंत्रता, समता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा बंधुत्व को अपने में समेटे संविधान को अपनाने से ही हम वास्तव में एकजुट है। इस अवसर पर एससीएसटी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नरेंद्र शाह, महासचिव ज्योति परते, एन.डी. दुधे, हरिराम मंडराई, जीडी दुधे, प्रमिला सिंह ठाकुर, धर्मेंद शिंदे, किरण बामने, नेहा वर्गिस सहित अजाक्स व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।

218 Views

Leave a Reply