Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय में रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएन पाराशर (सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया। राष्ट्रीय गान जन-गण-मन के पश्चात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के भैया बहनों द्वारा एकल गीत, समूह गान, भाषण तीनों भाषाओं में कविता, सामूहिक नृत्य आदि रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके पश्चात नगर में स्वदेशी मेला में प्रस्तुत नाटक अष्टावक्र ऋषि का शास्त्रार्थ तथा बंगाली नृत्य आरती महाकाली के सभी पात्र भैया बहिनों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी भैया बहनों को तथा प्री बोर्ड परीक्षा में कक्षा के अंदर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया बहनों को भी प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।

210 Views

Leave a Reply