सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सोमवार की शाम ५ बजे के करीब मगरधा के पास हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को गंभीर चोट आई है। सूचना पर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। प्राप्त जनाकारी अनुसार राजू पिता विमल कोरकू उम्र १८ वर्ष, पप्पू पिता इतवारी कोरकू उम्र २० वर्ष निवासी बंदीमागरूल बाइक से मगरधा बाजार में जा रहे थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार अशोक पिता विश्राम कलम निवासी चारवा ने उनकी बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। अशोक को चहरे, कंधे और पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर का कहना है यदि उसकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे रेफर किया जाएगा। राजू ने बताया कि वह और उसका परिवार मंहदगांव में एक किसान के खेत पर काम करते है और खेत पर ही रहते है। मगरधा बाजार से सामन लाने के लिए निकले थे तभी सामने से आ रही बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह और उसका रिश्तेदार पप्पू घायल हो गए। साथ ही दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गया। तीनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। अशोक को गंभीर चोट आई है।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!