Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पहली पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने किया चुहामार दवा का सेवन

2 min read

 

–समय पर ईलाज मिलने से बची जान

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को शहर की ड्रीमलैंड कालोनी में पहली पत्नी के मायके जाने की जीद के चलते पति ने चुहामार दवा का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां समय से ईलाज मिलने पर उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार विनोद ऊईके उम्र २६ वर्ष अपनी पहली पत्नी सलोनी और दो बच्चों के साथ ड्रीमलैंड कालोनी में रहता है और इंदौर में नौकरी करता है। एक साल पहले इंदौर में नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात नर्मदापुरम की गायत्री से हुई। दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान विनोद बीच-बीच में हरदा आता था और काम का बहाना बनाकर वापस लौट जाता था। पांच दिन पहले जब विनोद अपनी दूसरी पत्नी गायत्री को लेकर पहली पत्नी के घर पहुंचा और दोनों को साथ रखने की बात करने लगा। तो नाराज सलोनी ने अपनी मां को महाराष्ट्र से बुला लिया और मायके जाने की जिद पर अड़ गई। विनोद ने उसे मनाने की कोशिश की जब वो नहीं मानी, तो रविवार सुबह करीब 11 बजे विनोद ने चूहामार पी ली। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है।

126 Views

Leave a Reply