कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों में भी हुआ झंडावंदन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट में व कलेक्टर निवास पर झंडावंदन किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व संजीव नागू, अनुविभागीय अधिकारी हरदा कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा जिले के अन्य सभी शासकीय कार्यालयों व स्कूलों में भी झण्डा वंदन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Views Today: 2

Total Views: 132

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!