Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। ट्रेन की चपेट में आने से ८३ वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा रेलवे पटरी पार करते समय टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम रायबोर के पास रेलवे फाटक पर हुआ। मृतक की पहचान बिच्छापुर निवासी श्यामलाल बामने के रूप में हुई है। श्यामलाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे और अचानक चलती ट्रेन के सामने आ गए। जिससे ट्रेन का पहिया उनके सिर से गुजर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता तीन दिन पहले ही अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। उन्होंने बताया कि अधिक उम्र के कारण उनके पिता को कम सुनाई देता था, जिसके कारण वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए होंगे। सोमवार सुबह टिमरनी के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

155 Views

Leave a Reply