Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

गणतंत्र दिवस पर ‘भारत पर्वÓ कार्यक्रम संपन्न

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार रात को हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में भारत पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर से आए सुमित दुबे एवं उनके दल ने बुन्देली लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा सागर से अंकित आठिया एवं उनके दल द्वारा बधाई व नौरता लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हरदा शहर की बालिका नित्या त्यागी ने भी देशभक्तिपूर्ण गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में आये कलाकारों का अधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

359 Views

Leave a Reply