Skip to content
Saturday, 31 October 2026
बैतूल

चोर की आखिरी चोरी

2 min read
Text Size:

 

– ऑटो चुराकर भागा तो पेड़ से टकराया, ऑन स्पॉट हुई दर्दनाक मौत

अनोखा तीर, बैतूल। बैतूल में एक चोर की चोरी उसके लिए आखिरी चोरी साबित हुई। दरअसल, वह एक ऑटो चुराकर भागा तो पेड़ में जा टकराया और फिर दूसरे पेड़ में। ऐसे में गंभीर दुर्घटना के चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की शिनाख्त रेहान उफ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में की है। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद होगा। दरअसल, बैतूल के सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में बुधवार की देर रात संतोष कुमार नाम के व्यक्ति के घर के सामने उसका लोडिंग ऑटो खड़ा था। मौका देखकर एक चोर इसे चुरा कर ले गया। ऑटो मालिक को रात 3 बजे पता चला कि ऑटो चोरी हो गई है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा और कालीमाई के बीच तेज गति में चल रहा यह ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। फिर दूसरे से पेड़ से टकरा गया। दो बार पेड़ से टकराने से ऑटो के दो टुकड़े हो गए और ऑटो चला रहे चोर की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस को जांच में मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घटना स्थल पर एक मोबाइल मिला है जिसे मृतक का माना जा रहा है और इस मोबाइल से उसकी शिनाख्त रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब मृतक के परिजन आएंगे तब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply