बबिता का सपना हुआ साकार छाई खुशियों की लहर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती बबिता का पक्का मकान पाकर का सपना हुआ साकार

बैतूल : यह कहानी है शास्त्री वार्डबैतूल की निवासी श्रीमती बबिता की ,जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास का सपना अब साकार हो गया है। बबिता ने बताया कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान होजिसमें वह अपने परिजनों सहित आराम से जीवन व्यतीत कर सके। लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सपना साकार नहीं हो पाता। उन्ही लोगों में वे भी एक है। ऐसे गरीब परिवारों के स्वयं के पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। अब तक लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है और दिया जा रहा है। यह योजना उनके लिए वरदान साबित हुई हैं।

   प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से श्रीमती बबिता ने अपना पक्का मकान बनाया है। उन्होंने बताया कि वें वर्षो से कच्चे टिन की छत वाले मकान में गुजारा कर रही थी। उनका घर कच्चा होने कारण अनेक समस्याएं बनी रहती थीं। बारिश के दिनों मे पानी टपकने एवं दीवारें अन्दर तक गीली होना जैसी समस्याओं का डर हमेशा बना रहता था। वे बताते हैं कि पक्का मकान बन जाने से अब कोई समस्या नहीं है। वे और उनका परिवार सुकून से खुद के पक्के मकान में निवास कर रहें है। पक्के मकान के लिए श्रीमती बबिता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।

442 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!