राज्य सरकार ने दी अनेक सुविधाएं नागरिकों को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 बैतूल : नागरिकों को सुशासन देने के लिये राज्य सरकार ने अनेक सुविधाएं दी हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन सेवाओं में सीएम हेल्पलाइनमहिला हेल्पलाइनसीएम जनसेवा और दिव्यांग हेल्पलाइन प्रमुख हैं।

सीएम हेल्पलाइन 181 कॉल सेंटर

     राज्य सरकार ने नागरिकों के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 संचालित की है। कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारीशिकायत और सुझाव हेतु संपर्क किया जाता है। अब तक सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। जन सामान्य में नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 काफी लोकप्रिय है।

महिला हेल्पलाइन

     महिला उत्पीड़न से बचाव के लिये महिला हेल्पलाइन का संचालन भी किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन के संचालन के लिये सीएम हेल्पलाइन 181 से एकीकरण किया गया है। महिला हेल्पलाइन में महिलाओं से संबंधित अपराधों और समस्याओं में महिला की काउंसलिंग कर तत्काल राहत पहुँचाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक करीब 60 हजार 800 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

सीएम जन सेवा

       सीएम जनसेवा का शुभारंभ प्रदेश में लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। इसका संचालन भी 181 के माध्यम से किया जा रहा है। सीएम जन सेवा के माध्यम से 7 प्रमुख सेवाएँइनमें स्थानीय निवासी प्रमाण पत्रआय प्रमाण पत्रचालू खसरा की प्रतिलिपिखतौनी की प्रतिलिपिचालू नक्शा की प्रतिलिपिभू-अधिकार पुस्तिका की प्रतिलिपि और स्पेसिमेन कॉपी (खसराखतौनी एवं नक्शा) टोल-फ्री नंबर 181 पर एक कॉल पर SMS/Whatsapp ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। सीएम जन सेवा की स्थापना के बाद से अब तक 3 लाख 90 हजार आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है।

दिव्यांग हेल्पलाइन

     दिव्यांगजनों की समस्याओं के तेजी से निराकरण किये जाने के मकसद से फरवरी 2023 में दिव्यांग हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक करीब 12 हजार 400 समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है। यह हेल्पलाइन 181 से ही जुड़ी हुई है। यह सभी सेवाएँ लोक सेवा प्रबंधन द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 258

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!