“आयुष्मान आरोग्य शिविर” का किया आयोजन

बैतूल : कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले के समस्त 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को “आयुष्मान आरोग्य शिविर” “गर्भावस्था एवं बच्चे के जन्म के समय देखभाल ” थीम के अनुसार आयोजन किया गयाजिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मासानुमासिक परिचर्या की जानकारी देकर गर्भावस्था के समय की जाने वाली देखभाल (अधिक परिश्रमअनियमित आशनउत्कट आशनअनियमित शयनक्रोधचिंताभयहिंसात्मक व्यवहार) का त्याग करने की जानकारी देने साथ ही दूधघृतफलमुनक्कासहजन को भोजन में शामिल करने के साथ – साथ पतला और स्निग्ध आहार लेने की सलाह दी गयी एवं धात्री माताओं को शिशु देखभाल व स्तनपान की जानकारी दी गयी जिसके तारतम्य में कुल 838 जनमानस लाभान्वित हुए।

     “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” अंतर्गत आयुष विभाग बैतूल द्वारा विभाग की ओर से शिविर / प्रदर्शनी लगाकर वैद्य आपके द्वार आयुष क्योर एप के प्रचार-प्रसारऔषधीय पौधों की जानकारीयोग / मेडिटेशन का महत्व एवं सरल योग क्रियाओं की जानकारी एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी गयी जिसके अंतर्गत कुल 88 जनमानस लाभान्वित हुए। पुष्य नक्षत्र के अवसर पर मंगलवार को शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी में -256 बच्चों को और शासकीय आयुर्वेद औषधालय गर्ग कॉलोनी में 36 बच्चों को इस प्रकार कुल 292 बच्चों को स्वर्ण प्राशन औषधि पिलाई गई। स्वर्ण प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी है। शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय टिकारी और शासकीय आयुर्वेद औषधालय गर्ग कॉलोनी में आगामी स्वर्ण प्राशन का आयोजन 10 फरवरी 2025 को फिर से किया जाएगा ।

 

388 Views

Leave a Reply