Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

बच्चों के लिए निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर आज

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन 4 जनवरी को किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में भोपाल स्थित निजी चिकित्सालय अनंत हार्ट हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की इको मशीन से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की एस्टीमेट अनुसार सर्जरी करवाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिंह ने बताया कि यदि परिवार में पहले से किसी भाई बहन को ह्रदय रोग रहा हो, नवजात शिशु की सांस फूल रही हो और वह मां का दूध नहीं पी गया पा रहा हो, बच्चे के सिर के आसपास पसीना आए विशेषकर भोजन करते समय, बार बार छाती में संक्रमण हो, खेलते समय कम समय में सांस फूलना और बेहोशी होना जैसे लक्षण दिखें तो हृदय रोग हो सकता है। बच्चे के चेहरे, हाथ, पैर, टांग या आंखों के आसपास सूजन या फूला हुआ दिखाई दे तो बच्चे की जांच अपने निकट के चिकित्सालय में करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित किए गए 0 से 18 वर्ष के बच्चों का स्टीमेट तैयार कर मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत निशुल्क सर्जरी करवाई जाएगी। शिविर में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जांच की जाएगी।

466 Views
What do you think?

Leave a Reply