Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

हरदा के जनशिक्षक प्रहलाद जाट होंगे मध्यप्रदेश टीम के कप्तान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेस कबड्डी टीम का चयन 7 दिसंबर को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में किया गया। जिसमें हरदा के जनशिक्षक प्रहलाद जाट को कप्तान एवं जल संसाधन विभाग के जितेंद्र सैनी को टीम का कोच बनाया गया। अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 3 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होगी, टीम में चयनित खिलाड़ियों में गिरीश तिवारी भोपाल, विपिन जोशी इंदौर, महेंद्र गौड इंदौर, लोकेश जाट हरदा, गजानंद गुर्जर हरदा, कमल अहीर नीमच, सतेंद्र खरे शिवपुरी, दुर्गेश जाजू सोनकच्छ, राजेंद्र सेंधव देवास, सुखचेन शुक्ला रीवा, मनोज जाट हरदा, राजू जांबेकर इंदौर, राजकुमार शर्मा उज्जैन का चयन हुआ है। चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र रघुवंशी, डीपीसी बलवंत पटेल, बीआरसीसी नारायण नायरे, जनपद सीईओ बलवंत सिंह मवासे, जलसंसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री सिंह, कृषि विभाग से संजय यादव, जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी एवं कार्यालय मंत्री कैलाश विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित की।

556 Views
What do you think?

Leave a Reply