Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। उल्लास नव भारत साक्षरता के अंतर्गत विकासखंड हरदा के जनपद शिक्षा केंद्र हरदा में कन्या जनशिक्षा केंद्र अंतर्गत 22 शालाओं के ग्राम, वार्ड प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिला सह सह समन्वयक ने उल्लास नव भारत साक्षरता के सर्वे कार्य की जानकारी ली गई। यदि सर्वे कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तो पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। यदि कक्षा तीसरी तक की बुनियादी साक्षरता का ज्ञान नहीं है तो उसे असाक्षर मानकर सर्वे कार्य पूर्ण करे ओर ग्राम नोडल अधिकारी अपनी अपनी शालाओं में सामाजिक चेतना केंद्र संचालन के बारे में बताया गया कि सामाजिक चेतना केंद्र अक्षर साथी के माध्यम से संचालन करवाया जाए। यदि असाक्षर सामाजिक चेतना केंद्र में उपस्थित नहीं होते हैं तो उन्हें अध्ययन केंद्र घर पर स्थापित कर घर में पड़े लिखे नाती पोती देवर, जेठानी बहु जो पड़े लिखे है उनसे घर पर ही पड़ सकते हैं। बताया गया कि अक्षर साथी बनने के लिए एप्प पर अक्षर साथी के रूप में पंजीयन करना होगा। ग्राम नोडल अधिकारी अपनी आईडी से उसे सत्यापित करेगा। कार्यक्रम में जनशिक्षक लालित सोनी और कपिल शर्मा उपस्थित थे।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply