Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

केरल में होगी 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता -हरदा के मयंक बांके, भोपाल के विजेन्द्र उईके करेंगे मप्र, टीम का प्रतिनित्व

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला हैंडबॉल संघ के 2 खिलाड़ी विजेन्द्र उईके एवं हरदा जिले के ग्राम चारखेड़ा निवासी मयंक बांके केरल में आयोजित 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे, यह प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर 2024 तक कालीकट केरल में संपन्न होनी है। इस प्रतियोगिता में टीम के चयन हेतु ट्रायल 24 नवंबर को इंदौर के मल्हार आश्रम में हुआ था, प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के द्वारा दिनांक 21 से 23 दिसंबर तक इंदौर में कैंप का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश हैंडबॉल संघ के सचिव हरदीप सिंह रुप्पल ने बताया कि मध्य प्रदेश हैंडबॉल टीम 24 दिसंबर को भोपाल जंक्शन से रवाना होगी। इस अवसर पर भोपाल जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णा घाडगे ने चयनित खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट कर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भोपाल जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संदीप राव, मध्यप्रदेश पुलिस टीम के कोच भरत पांडे, मनोज बड़ोला, सीनियर खिलाड़ियों में जगत बहादुर, प्रवीण, राहुल, राधे श्याम, जयसिंह ने चयनित खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

373 Views
What do you think?

Leave a Reply