Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

झूठा शपथ पत्र देकर ली निमार्ण की अनुमति निरस्त, नपा करेगी एफआईआर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका में झुठा शपथ पत्र देकर निमार्ण अनुमति लेने का मामला सामने आया है। वही सच्चाई उजागर होने पर नपा द्वारा निमार्ण अनुमति को निरस्त कर दिया गया है साथ ही निमार्णकर्ता के विरूद्ध मामले में प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है। शहर के छत्रपति शिवाजी वार्ड नम्बर ९ में जीएनके मेमोरियल ट्रस्ट जो तिलक भवन के नाम से जाना जाता है की संपत्ति को प्रबंध न्यासी अभय केकरे द्वारा विक्रय करने के पश्चात संपत्ति को स्वयं के स्वामित्व आधिपत्य का बताकर नगर पालिका परिषद के समझ शपथ पत्र देते हुए २८५.८५ वर्ग मीटर भाग पर निमार्ण अनुमति प्राप्त की गई, जबकि उक्त संपत्ति अभय केकरे द्वारा पहले ही राजकुमार पिता ओमप्रकाश सोनी, हरिश पिता वासुदेव पेशवानी एवं हरिशचन्द्र पिता बेनीप्रसाद विश्वारी को विक्रय कर दी गई थी। इस प्रकार अभय केकरे द्वारा नगर पालिका परिषद से छल-कपट करते हुए झूठे शपथ पत्र पर निर्माण अनुमति प्राप्त की गई। जिस पर नपा अध्यक्ष और सीएमओ द्वारा निर्माण अनुमति को निरस्त कर अभय केकरे के विरूद्ध एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply