Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, फरार आरोपियों के घर दबिश देकर ३५ को पकड़ा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे सहित दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तीन एसडीओपी और नो थाना प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ की जा रही काम्बिंग गश्त में कई फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस कप्तान की अगवाई में लगातार शहर में की जा रही काम्बिंग गश्त में सघन तालाशी और पूछताछ की कार्रवाई जारी है। बीती गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी देर रात में पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान १६ स्थाई एवं १९ गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। उक्त प्रभावी कार्यवाही के साथ पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा हरदा जिले की जनता से अपील की गई है कि हरदा जिले में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को जरूर देवें ।

550 Views
What do you think?

Leave a Reply