Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा गुम नाबालिक बालक -बालिकाओ को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में थाना हंडिय पुलिस टीम को नाबालिक अपहृता को दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मामाले में 2 दिसम्बर 23 को फरियादी भूरेलाल पिता केशवराम कोरकू उम्र 35 साल निवासी बिछौलामाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि मेरी नाबलिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला -फुसला कर भगा ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहर्ता व अज्ञात आरोपी की तलाशी व पतारसी के हर संभव प्रसाय किए गए। जानकारी नही मिल ने पर पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा अपहर्ता व अज्ञात आरोपी पर 3000 रुपये की ईनाम की घोषणा की गई थी। मुखवीर सूचना तंत्र विकसित कर अपहर्ता व संदेही पंकज की पीथमपुर जिला इदौर में मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर पीथमपुर रवाना किया गया। जहां से अपहर्ता नाबालिक लडकी को हमराह लेकर व आरोपी गोरीशंकर उर्फ दीपक काजले पिता जगदीश काजले उम्र 21 साल निवासी बिछोला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपहर्ता के कथन के आधार प्रकरण आरोपी के विरुध्द धार 376 (2) एन, 366 भादवि 5एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफ कर आरोपी गोरीशंकर उर्फ दीपक काजले पिता जगदीश काजले उम्र 21 साल निवासी बिछोला पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी अमित भावसार, उनि माया सरलाम, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर ज्योत्सना वर्मा की रही।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply