Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

जिले में नहरों की सफाई में लापरवाही, टेल क्षेत्रों में पानी पहुंचने में होगी समस्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में नहरों की सफाई को लेकर स्थिति गंभीर हो गई है। नहरों में अभी तक सफाई कार्य नहीं हुआ है, जिसके कारण गाद और सीलन जमा है, और इस स्थिति के कारण टेल क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने जानकारी दी है कि जिला प्रशासन को पहले ही इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर समय रहते नहरों की सफाई नहीं की गई, तो खेतों तक पानी का पहुंचना असंभव हो जाएगा। खासकर टेल क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां सीलन और गाद के कारण पानी का प्रवाह रुक सकता है। जिलाध्यक्ष पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत नहरों की सफाई का कार्य शुरू किया जाए, ताकि टेल क्षेत्रों के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके और उनकी फसलें सुरक्षित रहें। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका असर जिले की कृषि अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

456 Views
What do you think?

Leave a Reply