Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला हरदा में आयुष विभाग द्वारा नवम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निशुल्क शिविर, स्वास्थ्य संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त आयुष संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विंग की ओर से माध्यमिक शाला में स्वास्थ्य संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। साथ ही फाइल वार्ड में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान में लगाया गया। इसी तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर पड़वा में निशुल्क योग शिविर लगाया गया। ग्राम बिच्छापुर में भी निशुल्क शिविर लगाकर सभी रोगियों की जांच की जाकर निशुल्क औषधि प्रदान की गई। इसके साथ ही औषधीय पौधों की जानकारी स्वस्थ रहने हेतु दिनचर्या एवं ऋतुचार्य के महत्व पर भी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रमों में डॉ.मुकेश वर्मा, डॉ.प्रेमनारायण इवने, डॉ.शिवनारायण काजले द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

402 Views
What do you think?

Leave a Reply