Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैम्पल लिये जा रहे है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल और आरके कांबले की टीम ने हरदा की पावनी डेयरी से मावा व पनीर, कैलाश भैया डेयरी से मावा व घी तथा मधुर डेयरी से दही व मिल्क के सैंपल लिए। इससे पूर्व सोमवार को खिरकिया की पुष्पा डेयरी से गुलाब जामुन व चॉकलेट तथा कृष्णा डेयरी से मावा व घी के सैंपल लिए गए। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा जांच रिर्पोट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply