धनतेरस पर बाजार में हुई धनवर्षा

शुभ योग में हुई जमकर खरीदारी, सुबह से देर रात तक बाजार में देखी गई भारी भीड़

अनोखा तीर, हरदा। धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। मंगलवार होने से भौम प्रदोष, त्रिपुष्कर, ऐंद्र, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बना। खरीदारी के लिए तो यह दिन अबूझ मुहूर्त का होता है। लोगों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी, तांबा-पीतल व स्टील के बर्तन और इलेक्ट्रानिक्स सामग्री सहित पूजन सामग्री की जमकर खरददारी की। जिसके चलते बाजार में धन बरसा हुई। ग्राहकों के लिए पहले से सजकर तैयार हुआ बाजार जब धनतेरस पर सुबह खुला तो लोगों भीड़ लगना शुरू हुई। जो देर रात तक देखने को मिली। धनतेरस पर जिस प्रकार से दुकानदारों को उम्मीद थी उससे कहीं अधिक धनवर्षा हुई। हर बार की तरह इस बार भी सोना-चांदी के आभूषणों के अलावा दो पहिया वाहनों की बिक्री खूब हुई। दुकानों को न केवल आकर्षक सजाया बल्कि ग्राहकों के लिए नए आयटम भी उपलब्ध कराए। बाजार में इसके लिए हर वर्ग के लिए समान तैयारियां कर ली गई थी। सड़कों में बड़ी दुकानों के साथ ही छोटी दुकानें भी ग्राहकों से गुलजार दिखाई दी। धनतेरस पर पूजन सामग्री से लेकर झाडू तक की दुकाने सजी हुई थी। लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार शुभमुहुर्त में खरीदारी की। धनतेरस पर लोग वाहन और सोने-चांदीके आभूषण अधीक खरीदते है। इसके अलावा कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, मोबाइल दुकानदारों ने भी उम्मीद से अधिक बिक्री की। दुकानदारों ने पहले से ही सामग्री सजाकर रख ली थी। वहीं अनेक दुकानदारों ने फूलों व आर्टिफिशियल फूलों से आकर्षक ढंग से दुकान सजाई। बड़ा मंदिर चौराहा से घंटाघर मुख्य मार्ग चौक, गणेश चौराहा से बड़ा मंदिर मार्ग की और कुछ ज्यादा ही भीड़ थी। लोग बाजार में त्योहार के चलते खरीदी करने पहले से ही पहुंच रहे थे। साथ ही इंदौर रोड स्थित सरस्वती मंदिर हैलीपेड पर लगे पटाखा बाजार में खासी भीड़ देखने को मिली। इस बार पटाखा बाजार का स्थान परिवर्तन के चलते कई लोगों को पटाखा बाजार जाने में समय खर्च करना पड़ा। धनतेरस सेे एक दिन पहले से ही बाजार में रौनक बड़ गई थी। मुख्य बाजार की सड़कों में रोज की अपेक्षा मंगलवार को अधिक भीड़ थी।

बाजार में रहा नो व्हीकल जोन

दीपावली पर बाजार में यातायात को कंट्रोल करने और लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने रोड़ मैप तैयार कर लिया था। घंटाघर बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहा। यातायात पुलिस ने जामा मस्जिद, सोमानी एंपोरिम व हरसूद वाली गली से चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया। धनतेरस पर खरीदारी करने बाजार में भीड़ अधिक रही। यातायात पुलिस द्वारा यह व्यवस्था दीपावली के बाद तक के लिए की गई है। इस दौरान यदि लगा तो व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार क्षेत्र करीब ३० जवानों की तैनाती की गई है। दिन के समय मुख्य बाजार क्षेत्र में दो पहिया वाहनों के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी।

दो हजार बिके दो पहिया वाहन

पूरे जिले की अगर बात करे तो पुष्य नक्षत्र पर लगभग ५०० दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं धनतेरस पर दो हजार दो पहिया वाहन बिके है। बाइक शोरूम संचालकों ने बताया कि धनतरेस पर दो पहिया वाहन खरीदने के लिए लोगों ने पहले से ही शोरूम पर बुकिंग करा ली थी। पूरे जिले में अगर देखा जाए तो आज धनतेरस पर दो हजार से ज्यादा दो पहिया वाहनों की खरीदी हुई है। दिपावली तक और खरीदी होने का अनुमान है। कई शोरूमों पर एक रूपए लेकर भी दो पहिया वाहन ग्राहकों को दिए गए।माता महालक्ष्मी का हुआ एक लाख से अधिक नोटो का श्रृंगार

इन्दौर रोड स्थित मां महालक्ष्मी की प्रतिमा का राजसी श्रृंगार किया गया। जिसमें एक लाख से अधिक नोट लगाए गए। इसमें दस, बीस, पंचास, सो और पांच सो रुपए की नोट शामिल है। माता प्रतिमा का यह श्रृंगार दीपावली तक रहेगा। दीपावली की रात १२ बजे महाआरती के पश्चात श्रृंगार बदला जाएगा। धनतेरस से लेकर दीपावली की रात १२ बजे तक भक्तों के लिए माता मंदिर के पट खुले रहेंगे। यहां शहर सहित जिले से हजारो भक्त दर्शन करने पहुंचते है।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!