Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नगर पालिका ने दीपावली मिलन समाहरों में किया स्वच्छताकर्मियों का सम्मान

2 min read
Text Size:

स्वच्छ ट्यूलिप इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चार छात्रों को दिया ऑफर लेटर

विकास पवार बड़वाह – नगर पालिका परिषद बड़वाह द्वारा सोमवार शाम 5 बजे नपा प्रांगण में दीपावली मिलन समाहरों का आयोजन किया ।इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिक और पार्षदगणों के साथ ही सफाई कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे। इस मौके पर नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता और अन्य पार्षद ने मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर त्यौहार की शुभकामनाएं दी ।जबकि इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री गुप्ता और अतिथियों ने नगर के 18 वार्डो को स्वच्छ सुंदर बनाने वाले सफाईकर्मियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।वही उन्हें मिठाई और नमकीन के पैकेट त्यौहार के पूर्व भेंट किए ।उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ ट्यूलिप इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत चार छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिसमे में खुशी ठाकुर पूनम चावड़ा,प्रकाश एवं राहुल शामिल रहे ।इस दौरान नपा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने सभी नगरवासियों और उपस्थितिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर में स्वच्छता बनाए रखने की जितनी जिम्मेदारी नगर पालिका की है,उतनी ही जिम्मेदारी प्रत्येक वार्डवासी और मुख्य मार्गो पर संचालित दुकानदारों की है ।ताकि हमारा नगर स्वच्छ सुंदर नजर आए ।इस मौके पर नगर के गायक कलाकारों ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए ।कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने किया और आभार नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने माना ।कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के लिए नपा द्वारा सल्पाहार करवाया गया ।इस मौके पर जिला महामंत्री महिम ठाकर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीन शर्मा,पत्रकार संघ अध्यक्ष विकास पवार,कांग्रेस वरिष्ठ नेता रमिंदर सिंह भाटिया,पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल रॉय,वार्ड पार्षद रजनी भंडारी ,अनिल कानूनगो,विजय महाजन,भाजपा नेता गोपी सोनी,संजय जैन,सुरेन्द्र पंड्या,हरभजन सिंह भाटिया ,नपा सीएमओ कुलदीप किशुक सहित वार्ड पार्षद मंचासीन रहे ।

364 Views
What do you think?

Leave a Reply