Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

टिमरनी का आदतन अपराधी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश

1 min read
Text Size:

पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग के भी आरोप

हरदा। टिमरनी नगर का आदतन आरोपी उत्तम गोस्वामी आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अब तक पत्रकारिता के नाम पर काम करते हुए यह किसी तरह बचता रहा। मगर कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। यहां बता दें बीते लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे टिमरनी के पत्रकार उत्तम गोस्वामी का रिकॉर्ड सामने आ गया है। पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने सहित उस पर अनेक गंभीर आरोप लगे हैं।बताते हैं कि उत्तम गोस्वामी पर पुलिस थाने में 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामला ऐसा भी है कि भोपाल के न्यायालय से वह स्थायी वारंटी के रूप में शुमार है। आखिर टिमरनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे भोपाल कोर्ट पेश करने पुलिस बल रवाना हो गया है।

439 Views
What do you think?

Leave a Reply