Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

चार माह का अल्टीमेटम देकर धरना प्रदर्शन किया स्थगित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। छिदगांव मेल स्थित एसएमएस बायो फ्यूल फैक्ट्री के संबंध में चल रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में आज ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक अभिजीत शाह के साथ कलेक्टर आदित्य सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालकों को उनकी आपत्तियों के निराकरण के लिए 4 माह का समय देते हुए धरना प्रदर्शन स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिंह ने पिछले सप्ताह छिदगांव मेल स्थित एसएमएस बायो फ्यूल फैक्ट्री परिसर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों के साथ चर्चा कर धरना समाप्त करने के संबंध में चर्चा की थी, जिसके बाद आज कलेक्ट्रेट में हुई चर्चा के बाद प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।

414 Views
What do you think?

Leave a Reply