Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत हुई चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 2 अक्टूबर से मद्य निषेध सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। आज 5वें दिन सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय विभाग के संभाग उपायुक्त जय प्रकाश यादव के द्वारा बालिकाओं नशा मुक्त हेतु शपथ दिलाई गई। श्री यादव ने बालिकाओं को विशेष रूप से विसंगतियों से दूर रहने की सलाह दी। ब्लाक समन्वयक सलमा खान ने बताया की निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली लक्ष्मीनारायण, द्वितीय सोनाक्षी गब्बर सिंह एवं तृतीय स्थान खुशबू ने प्राप्त किया। चित्रकला में प्रथम स्थान अंजली मुकेश, दूसरा राधिका लक्ष्मीनारायण, रूक्मणी पिता भरत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकरण की मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुरेन्द्र कोर, छत्रावास की अधीक्षिका संगीता पारे, सहायक वरडान श्रीमती भावना गुजरे, स्मिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

663 Views
What do you think?

Leave a Reply