Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

सुरक्षा में तैनात पुलिस-महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही पांडालों की विशेष निगरानी

2 min read
Text Size:

अनोखात तीर, हरदा। इन दिनों नवरात्री का पर्व बडे ही हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है । शहर सहित ग्रामीण में विभिन्न स्थानों मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित कर जागरण एवं गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । इस दौरान पुलिस महकमा भी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था में सजग है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया द्वारा किया जा रहा है । यह टीम नवरात्री में गरबा पंडालों एवं जागरण में सतत पट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था कर रही है । महिला पुलिस टीम का उदेश्यअति. पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ने कहा की यह पर्व न केवल हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि यह महिलाओं की शक्ति और सम्मान का भी प्रतीक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, हमने इस वर्ष नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की है। हमारी महिला पुलिसकर्मी न केवल सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि वे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को भी सुनिश्चित कर रही हैं। वे प्रमुख दुर्गा पंडालों , गरबा पंडालों , बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो सके।महिला पुलिसटीम में श्रीमति अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अर्चना शर्मा, उपपुलिस अधीक्षक सुश्री अरूणा सिंह, टीआई अंजना पाटिल, सउनि अनिता शर्मा, म.आर. उमा , शोभा , विजयलक्ष्मी, रवीना इवने द्वारा शाम के समय से कार्यक्रम के समापन तक पेट्रोलिंग की जा रही है । यातायात व्यवस्था भी महिला पुलिस द्वारा संभाली जा रही । थाना यातायात में पदस्थ म.आर. कीर्ती, मीना, कामिनी द्वारा लगातार पेट्रोलिंग करते हुये भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply