नवरात्रि विशेष..पांडालों में विराजी मां शक्ति, लोगों में दिखा उत्साह और भक्ति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


-शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, चल समारोह में कालाकारों ने मोहा लोगों का मन
अनोखा तीर, हरदा।
शरादीय नवरात्रि के प्रथम दिन पांडालों में  शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा को बड़े ही उत्साह, भक्ति और धूमधाम से विराजित किया गया। भक्त मां की प्रतिमा को ढोल-ढमाकों के साथ पांडालों तक लेकर गए। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां दूर्गा के नो अवतारों की पूजन अर्चन कर स्थापित किया गया। विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा मां दुर्गा को विराजित करने से पहले ही पांडालों को विशेष साज-सज्जा कर आकर्षक रूप दे दिया गया था। मां दुर्गा के इन पांडालों विराजित होते ही पांडालों की सुन्दरता को चार चांद लग गए। इस दौरान शहर में भव्यशोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मीडिल स्कूल बजरंग मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकली। शोभायात्रा के साथ निकली झांकिया और भगवान के विशेष स्वरूपों में शामिल हुए कलाकारों ने मौजूद लोगा का मन मोह लिया। कालाकारों ने अपनी कला दिखाते हुए विशेष नृत्य का प्रदर्शन किया जिसे लोग देखते ही रह गए। मौजूद लोगों ने कलाकारों की प्रतिभा को अपने मोबाइल फोन में वीडिया बनाते नजर आए। श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव समिति के आकर्षक भव्य चल समारोह निकाला गया। इसमे महाराष्ट्र के चालीसगांव के सदगुरू ब्रॉस बैंड की ५० सदस्यों की टीम शामील हुई। चल समारोह में आकर्षक प्रतिमांओं की झांकियां, आदियोगी शिव की चलित झांकी, हरियाणा का अधोरी कला नृत्य, १८ फीट के बाहुबली हनुमान चलित झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान समिति के द्वारा ११ हजार रूद्राक्षों का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया। हरियाणा के अधोरी कला नृत्य के कलाकारों ने अपने नृत्य से समां बाधा दिया। डीजे की धून पर नृत्य करते कालाकारों ने कई कर्तब भी दिखाए जिसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

Views Today: 2

Total Views: 214

Leave a Reply

error: Content is protected !!