Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हरदा में कौशल विकास यात्रा का आयोजन  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। आइसेक्ट समूह द्वारा कौशल विकास यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं शिक्षकों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति जागरूक करना है। इससे छात्रों को बेहतर कैरियर मार्गदर्शन मिल सके। इसी के अंतर्गत रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा में कौशल यात्रा पहुंची, तत्पश्चात मॉडल पब्लिक स्कूल हरदा में कौशल विकास यात्रा के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें प्राचार्य त्रिलोक शर्मा द्वारा कौशल विकास की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। नितेश सिसोदिया ने बताया कि आइसेक्ट का उद्देश्य युवाओं को अपने कैरियर के लिए सही निर्णय लेने में सहायता प्रदान किया है। रामन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा के प्रबंधक उमेश शर्मा द्वारा आईसेक्ट लर्न के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं कंप्यूटर शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सुश्री प्रीति शर्मा, विशाल कनाडे एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

271 Views
What do you think?

Leave a Reply