Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा
। रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी तथा बीएचआरसी गु्रप ने अपने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया। रिलाएबल सोसायटी के सचिव डॉ.पूनम सिंह राजपूत ने संस्था द्वारा जनहित में जारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। बीएचआरसी गु्रप के डायरेक्टर डॉ.विशाल सिंह बघेल ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की महत्ता, उपयोगिता व आवश्यकता पर चर्चा की। साथ ही आयुष्मान कार्ड के प्रयोग में आने वाली समस्याओं को दूर करने के उपाय बताते हुए आयुष्मान कार्ड कहां, कैसे प्रयोग किया जा सकता है इस पर विस्तार से बताया। आपने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवकों से अपील की कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि हम एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकें। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.शैली माहेश्वरी राठी ने हृदय रोग के लक्षण, बचाव के प्रारंभिक उपाय, सीपीआर प्रणाली पर प्रेजेंटेशन से विस्तार से समझाया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष रेणुका मंडलोई, पूर्व अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई, नपा उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, नपा अध्यक्ष रिंकू जैन, रघुवीर सिंह राजपूत, क्षेत्र के जिला पंचायत- जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच तथा पार्षदगण उपस्थित रहे। संचालन ईश्वर विश्नोई ने किया। इस अवसर पर डॉ.अंशुम राठी, डॉ.नवोदित राठौर, कीर्ति पाटनी, देशबंधु मराठा, विवेक योगी, सौरभ बड़गुर्जर व अन्य की भूमिका रही।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply