Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

स्वच्छता ही सेवा अभियान  

2 min read
Text Size:


–सफाई मित्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण  
अनोखा तीर, हरदा।
नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा नगर में स्वच्छता पहल निरंतर जारी है, इसी उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आदेशानुसार नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी विशेष थीम स्वभाव स्वच्छता एवं संस्कार स्वच्छता के माध्यम से दैनिक रूप से स्वच्छता संबंधी जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज नगर की स्वच्छता व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन नपा कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया गया। जिसमें सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमे मधुमेह शुगर, क्षय रोग और रक्तचाप संबधी जांच की गयी एवं सफाईमित्रों को उपचार संबंधी परामर्श देकर दवाइयां भी वितरित की गई। साथ ही अपने दैनिक कार्यों में स्वास्थ्य से संबंधित सुरक्षा बनाए रखने, सुरक्षा उपकरणों का सदैव उपयोग करने तथा समय-समय पर सतत स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने व उपचार लाभ लेते रहने के संबंध में भी मार्गदर्शन भी दिया गया। नपाध्यक्ष भारती राजू कमेडिया के अनुसार जन स्वास्थ्य सभी का अधिकार है और हमारे सफाई मित्र स्वच्छता के माध्यम से जनसमान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कार्य करते हैं। इसीलिए हमारा उद्देश्य है कि हमारे सफाई मित्र सदैव स्वस्थ रहे एवं स्वास्थ्य लाभ लेते रहे। हमारी प्राथमिकता है की आगे भी निकाय द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने अपील है की नगर के स्वच्छता संबंधी कार्यों में सफाई मित्रों का सहयोग एवं सम्मान कर नगर पालिका के अभियान में सहभागी बने। अयोजन में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन जैन, नर्सिंग ऑफिसर मांगीलाल मालवीय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी एसके बोहरे, दीपक सोनाली, स्वच्छता पर्यवेक्षक किरण राठौड़, एएनएम श्रीमती गंगेश्वरी मोदेकर, श्रीमती पुष्पा चौबे, श्रीमती अंजना सरकार, आयुष्मान कॉर्डिनेटर प्रवीण नागरे, आशा कार्यकर्ता श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती अर्चना साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती अनिता राजपूत, अशोक योगी, कंप्यूटर आपरेटर अमित परासर, रोहित सराठे, नवीन परमार, रंजीत मालवीय, अनूप पचोरे पहल संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

369 Views
What do you think?

Leave a Reply