Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

मसनगांव-हंडिया सड़क को मिली स्वीकृति

2 min read
Text Size:


-विधायक दोगने का ग्रामीणों ने जताया आभार
अनोखा तीर, हरदा।
विगत लम्बे समय से अधूरे पड़े ग्राम मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग को स्वीकृत कराने पर विधायक रामकिशोर दोगने का क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्याक्त किया है। प्रेरक सारण ने बताया कि मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग जो कि विगत कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। जिसका निर्माण कार्य कराए जाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। उक्त मार्ग निर्माण कार्य के लिए विधायक डॉ. दोगने द्वारा विभागीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया व म.प्र. विधानसभा में भी सड़क मार्ग के मुद्दे को जोर-शोर से ऊठाया। हरदा विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ही आज सरकार द्वारा मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। जो कि 28.50 कि.मी. लम्बा है। यह प्रमुख सड़क मार्ग ग्राम डोमनमऊ, रेलवां, अजनास होकर गुजरेगा। इसके निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा 5971.80 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। उक्त सड़क मार्ग स्वीकृत कराने पर क्षेत्र के हीरालाल पटेल, मोहन विश्नोई, आनंद कालीराणा, उमाशंकर, श्यामलाल बाबल, जयप्रकाश शर्मा, कैलाश पटेल, गयाप्रसाद कालीराणा, भूपेश बाबल, शरद पटेल, लोकेश बाबल, अरूण कालीराणा, बृज सारंण, हरिओम मांजू, रामदास बेनीवाल, सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया है।

364 Views
What do you think?

Leave a Reply