Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

केन्द्रीय विद्यालय में घटना से बचाव हेतु मॉकड्रिल का आयोजन

1 min read
Text Size:

उमरिया:- केन्द्रीय विद्यालय उमरिया में आग जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के तहत छात्रों और शिक्षकों को ऐसी किसी घटना के लिए तैयार करने के लिए स्कूल में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के क्रम में छात्रों और शिक्षकों को शामिल करते हुए नगर पालिका से आए अग्निशामक दल द्वारा आग की आपात स्थिति का सामना करने के लिए अभ्यास आयोजित किया गया । उपस्थित छात्र छात्राओं को अग्निशामक यंत्र की कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया। इसके अलावा आग लगने की संभावना के बारे में क्या करें और क्या नहीं करें इस बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर मॉकड्रिल की निगरानी प्राचार्या ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से इस मॉकड्रिल के संबंध में उनकी धारणा के बारे में बातचीत की और आपातकाल के समय बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में समझाईस दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र छात्राये उपस्थित रहे। 

269 Views
What do you think?

Leave a Reply