Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

‘सुजल शक्ति अभियानÓ आज से 2 अक्टूबर तक

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों एवं समन्वय से 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सुजल शक्ति अभियानÓ का आयोजन हरदा जिले में चयनित 97 ग्रामो में किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पवनसुत गुप्ता ने बताया कि सुजल शक्ति अभियान, की थीम ‘जल हमारा जीवन धाराÓ है। सुजल शक्ति अभियान जल जीवन मिशन के तहत आयोजित होने वाला एक अभियान है। इसका मकसद, ग्रामीण इलाकों में जल संरचनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना, जल प्रबंधन को बेहतर बनाना और समुदाय में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है। इस अभियान के तहत इस अभियान के पहले दिन 28 सितम्बर को सुजल शक्ति अभियान अंतर्गत बैठक व प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। साथ ही हर घर जल संबंधी शपथ दिलाई जाएगी। अगले दिन 29 सितम्बर को अमृत धारा दिवस पर जल स्त्रोतों को साफ़ करने, जल भराव को ठीक करने तथा जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाएगा। साथ ही वार्डो की पाइप लाइन का निरीक्षण, जल आपूर्ति टंकी की साफ़ सफाई, उपकरणों का रख रखाव की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आगामी 30 सितम्बर को शुद्ध धारा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शुद्ध-धारा  दिवस पर एफ टी के किट के माध्यम से जल शुद्धता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल गुणवत्ता परीक्षण संबंधी रिपोर्ट में अगर गंदगी पाई जाती है तो सेम्पल को पीएचई प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा तथा जल जनित बीमारियों के बारे में जानकारी देकर उससे बचने के उपाय बताए जाएंगे। आगामी 1 अक्टूबर को दस्तक धारा दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को जल कर और अंशदान के बारे में जागरूक किया जाएगा। अंतिम दिन 2 अक्टूबर को निरंतर-धारा दिवस पर हर घर जल उत्सव मनाकर हर घर जल प्रमाणीकरण एवं हस्तांतरण की कार्यवाही की जाएगी।

485 Views
What do you think?

Leave a Reply