Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 28 सितम्बर शनिवार को आयोजित की गई है। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रात: 10 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में राजस्व वसूली, आरसीएमएस पोर्टल में बंटवारा, नामांतरण व सीमांकन की स्थिति, सायबर तहसील, न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, भूमि आवंटन, प्रधानमंत्री किसान आधार पर बैंक खाता लिंकिंग, प्रधानमंत्री किसान ई-केवायसी तथा नक्शा तरमीम सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

334 Views
What do you think?

Leave a Reply