Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अबगांवखुर्द में किया श्रमदान

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ग्रामों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास खण्ड हरदा के ग्राम अबगांवखुर्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्रमदान के माध्यम से ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी झाडू लगाकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। इस अवसर पर हरदा विधायक आरके दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, जनपद पंचायत हरदा के उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वच्छता के संकल्प हेतु हस्ताक्षर किये गये तथा स्वच्छता की सेल्फी ली गई। कार्यक्रम में विधायक दोगने ने ग्रामीणों को साफ सफाई का महत्व बताया और कहा कि अपने घरों और कार्य स्थल की साफ-सफाई रखें। उन्होने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे तो गांव व शहर साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने ग्रामवासियों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई में आगे आकर सहयोग करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सविता झानिया ने ग्रामवासियों से कहा कि गांव की स्वच्छता स्थानीय ग्रामवासियों के हाथ में है यदि हम सब मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अपने-अपने घर, गली एवं मोहल्ले में सफाई रखेंगे तो बीमारियों से बचा जा सकता है।

286 Views
What do you think?

Leave a Reply