अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा ग्राम पंचायत कडोला उबारी, जनपद पंचायत हरदा की मांग पर ग्रामीणजनों को आवागमन में हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम कड़ोला उबारी में सांस्कृतिक भवन से कब्रिस्तान की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य कराए जाने हेतु विधायक निधि से दो लाख सत्तर हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी। उक्त कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम को मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रमेश बिश्नोई, सचिव बलराम बिल्लोर, राधेश्याम, राम भरोसे, पूर्व सरपंच राजू भाई, हरनारायण विश्नोई, राहुल पटेल, मुजार खान, गोविन्द राजपूत, राकेश सूरमा, धर्मेन्द्र चौहान, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधायक ने सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन







