Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत हुई विभिन्न गतिविधियां

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वछता ही सेवा अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें निबंध, नारे लेखन, चित्रकला, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को परिचर्चा (भाषण) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में लेफ्टिनेंट कपिल कुमार दुबे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोरमा चौहान उपस्थित थे। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक कपिज दुबे ने प्रतिभागियों को भाषण से जुड़ी बारीकियों का ज्ञान कराया। भाषण प्रतियोगिता के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक सत्येन्द्र सिंह परिहार ने सभी को स्वच्छता सपथ दिलाई। महाविद्यालय के संचालक डॉ. गिरीश सिंहल, डॉ. अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव द्वारा सभी सवयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्ररित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर ने किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक अंनत यादव एवं समस्त स्टाफ  और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

385 Views
What do you think?

Leave a Reply