Skip to content
Saturday, 31 October 2026
खरगोन

जनपद पंचायत महेश्वर में किया गया स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
Text Size:

खरगोन:-स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत महेश्वर द्वारा 26 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंचायतों के स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाएं दी गई।    

  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वच्छता मित्रों की सिकलसेल एनीमिया, चर्म रोग, डायबिटिज, आंखों की जांच, फेफड़े एवं लीवर, बुखार, मलेरिया, ह्दय रोग, बीपी की जांच की गई। स्वच्छता मित्रों की ब्लड जांच के दौरान लिपिड प्रोफाइल सहित सभी तरह की जांच कराई गई। जिन स्वच्छता मित्रों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाने तथा उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में बीमा कराने की कार्यवाही की गई।  

442 Views
What do you think?

Leave a Reply