Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

जल की एक-एक बूँद कीमती है और हम सब इन अनमोल बूँदों को बचाने के लिए कृत संकल्पित हैं

2 min read
Text Size:

जिले में संचालित अमृत संचय अभियान के तहत आगामी दिनों किए जाने वालों कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित

      देवास:-कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अमृत संचय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी दिनों के किए जाने वालों कार्यों के संबंध में आयोजित हुई। बैठक में अमृत संचय अभियान के सदस्यगण शामिल हुए।

     बैठक में कहा गया कि एक हजार घरों तक पहुँचने के लक्ष्य के प्रथम चरण में टीम के सभी साथियों ने स्वेच्छा से तय किया कि हर एक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से सितंबर महीने में न्यूनतम दस घरों में जल संचय तकनीक इंस्टॉल करवाएँगे। प्रतिदिन इसकी प्रगति रिर्पोट भी तैयार कर शेयर करेंगे। जिले में बोरी बंधान के लिए 15 से 25 सितंबर के बीच दो बोरी बाँध टीम अपने सम्पर्क और प्रयासों से बनवाएगी। इसके साथ जिले में जहाँ से भी तकनीकी सहयोग के लिए बुलाया जाएगा, टीम मेम्बर्स जाकर मार्गदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के स्कूल मॉड्यूल के लिए विस्तार से बातचीत हुई। इस कार्य के लिए सुनीलजी मूर्त रूप देंगे। जिन 200 उद्योगों तथा वेयरहाउस तक जल संचय तकनीकों के लिए पहुँचना है, उसकी लिस्ट तैयार करके वहाँ शीघ्र ही विजिट करेंगे।

     बैठक में बताया गया कि इस अभियान में सभी नागरिक भी जुड़ रहे हैं तथा जल की बूंदों का महत्व समझते हुए जल संचय के इस महत्ती अभियान को मूर्त रूप देने के लिए कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे हैं। जल की एक-एक बूँद कीमती है और हम सब इन अनमोल बूँदों को बचाने के लिए कृत संकल्पित हैं।    

     बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी साथी इस ज़रूरी और ज़मीनी काम में जुट जाएँगे। जिन साथियों की पेंडिंग लिस्ट लम्बी और काफी वक्त पुरानी है, वे अविलंब संपर्क कर पेंडेंसी कंप्लीट कर लेंगे। स्कूलों में सबसे अधिक काम करना है पर अभी बड़ी तादात में स्कूल बाकी हैं। अगले आठ दिनों में लगभग दस स्कूल कवर कर लेंगे। स्कूल्स में विद्यार्थियों के बीच पानी की बात पहुँचाने के लिए शेष बड़े विद्यालयों में शीघ्र चर्चा कर उनमें आयोजन किए जाएँगे। स्कूल्स में संपर्क कर बात करेंगे।  ज़मीनी काम करने में यदि कोई परेशानी आती है तो वरिष्ठ साथियों से तत्काल चर्चा कर समाधान कर लें।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply