सेमरी हरचंद- नगर के अंबेडकर वार्ड मुसलमानी मोहल्ला बाली गली में 29, 30 सितंबर की मध्य रात्रि को रमेश कुमार नैनानी की किराना दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी जानकारी शिकायत फरियादी द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी में की गई। जिसमें नगद 75 हजार रू आरोपी द्वारा चुरा लिए गए थे। पुलिस द्वारा घटना के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को चिन्हित कर गुरुवार दोपहर को रेलवे लाइन की पुलिया के समीप से पड़कर नगद राशि भी जप्त की गई है जिसमें 60000 ₹40 आरोपी से जप्त किए गए हैं सेमरी पुलिस चौकी के एएसआई नरेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अयान उर्फ अईया पिता शकील खां उम्र 20 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला वार्ड नंबर 11 सेमरी हरचंद द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें आरोपी द्वारा दुकान के गल्ले में रखे 75000 चुरा लिए थे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई एवं आज उसको झालौन रोड स्थित रेलवे लाइन पुलिया के पास से पड़कर 10 हजार 40 नगद एवं दूसरी जगह सिद्ध महाराज रोड पर कचरा घर के पास से एक पन्नी मे 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं वहीं 14960 आरोपी द्वारा खर्च कर लिए गए आरोपी को पड़कर कोर्ट में पेश किया गया है चोरी का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया, एएसआई नरेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक अतुल शर्मा एवं चौकी स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।
किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Text Size:
334 Views
What do you think?






