Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
नर्मदापुरम होशंगाबाद / नर्मदापुरम

सीईओ, उपयंत्रि करेंगे गुणवत्ता एवं जल प्रदाय की स्थिति की जांच

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, नर्मदापुरम- जिले में संचालित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शन संचालित है उनकी निर्धारित गुणवत्ता एवं जल प्रदाय की स्थिति जांच करने हेतु कलेक्टर सोनिया मीना ने एक आदेश जारी कर जनपद पंचायतों में सीईओ एवं उपयंत्रियों की ड्यूटी लगाई है।

जारी आदेश अनुसार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं उपयंत्री 5-5 गांवों का भ्रमण कर निरीक्षण करेगें। जारी आदेश अनुसार श्रीमती श्रुति चौधरी मु.का.अ.ज.पं. सिवनी मालवा, रूपेश नागले, सहायक यंत्री ज.पं. सिवनी मालवा, सुश्री निधि मालवीय, उपयंत्री ज.पं. सिवनी मालवा, हेमंत सूत्रकार मु.का.अ.ज.पं. नर्मदापुरम, राकेश शर्मा, सहायक यंत्री, ज.पं. नर्मदापुरम, तरुण डिगरसे, उपयंत्री, ज.पं. नर्मदापुरम, सतीश चंद्र अग्रवाल, मु.का.अ.ज.पं. माखननगर, हरिकृष्ण नायक, सहायक यंत्री, ज.प. माखननगर, शुभम कुडापे, उपयंत्री, ज.पं. माखननगर, संजय अग्रवाल, मु.का.अ.ज.पं. सोहागपुर, श्रीमती सुनीता वर्मा, सहायक यंत्री, ज.पं. सोहागपुर, जितेन्द्र तिवारी, उपयंत्री, ज.पं. सोहागपुर, श्रीमती सुमन खातरकर मु.का.अ.ज.पं. पिपरिया, अखिलेश सोलंकी, सहायक यंत्री, ज.पं. पिपरिया, नरेन्द्र ठाकुर, उपयंत्री, ज.पं. पिपरिया, सुमन खातरकर प्रभारी मु.का.अ.ज.पं. बनखेडी, लालजी सिंह, सहायक यंत्री, ज.पं. बनखेड़ी, शिवशंकर सरियाम, उपयंत्री, ज.पं. बनखेड़ी, रंजीत कुमार ताराम मु.का.अ.ज.पं. केसला, सुनील धुर्वे, सहायक यंत्री, ज.पं.केसला, कृष्णराव मगरदे, उपयंत्री, ज.पं. केसला 5-5 गांवों का निरीक्षण करेंगे एवं निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम में अनिवार्य रूप प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

490 Views
What do you think?

Leave a Reply