Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी…

1 min read
Text Size:



-नर्मदा कामाख्या धाम घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान पर प्रशासन ने लगाई रोक
अनोखा तीर, हंडिया।
पुण्य सलिला मां नर्मदा के दक्षिण तटों पर सोमवार को अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा माँ के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई। नर्मदा किनारे बैठे दरिद्र नारायणों को दानदक्षिणा देकर मन्दिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य अर्जित किया। कुशाग्रहणी अमावस्या पंचांग के अनुसार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मानी जाती है। पंडित अभिषेक शर्मा के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष के भादो अमावस्या को कुशउत्पाटन, कुशोपाटिनी जैसे नामों से भी जानते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन दान पुण्य करने से पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है तथा सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति होती है।


सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम
नर्मदा के सभी घाटों पर सुबह से ही होमगार्ड के जवान, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी सतत निगरानी रखे हुए थे। रिद्धनाथ घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के चैंजिंग सेट कम होने से महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वही नर्मदा पुल पर वाहनों के अधिक दबाव के चलते जाम की स्थिति बनती रही।

342 Views
What do you think?

Leave a Reply