Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

 28 अगस्त को ग्वालियर में होगी अगली रीजनल इंडस्ट्री कांन्क्लेव

2 min read
Text Size:

विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। कैबिनेट की बैठक में आज इसको लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकतानुसार कार्य किया जाए। परंपरागत उद्योग और व्यापार- व्यवसाय में लगे लोगों को भी अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाए । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था।

इसमें उज्जवला योजना की हितग्राही भी शामिल थीं, क्योंकि ये सभी लाड़ली बहना योजना में शामिल हैं। योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसमें बीमित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अथवा सहायिका की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये के बीमा का प्रविधान है। 

295 Views
What do you think?

Leave a Reply