Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

बैलगाडी से पौधे लेकर गोशाला पहुंचे विधायक

1 min read
Text Size:
विधायक मुरली भंवरा ने पर्यावरण को सहेजने और गौवंश को बचाने के लिए अनूठी मिसाल पेश की
पवन उपाध्याय, कांटाफोड़ – बागली विधायक मुरली भंवरा ने एक पेड मां के नाम अभियान अंतर्गत बैलगाड़ी से रतनपुर स्थित गौशाला पहुंचकर पौधारोपण किया। विधायक बैलगाड़ी मे पौधे रखकर स्वयं बैलगाड़ी चलाकर गौशाला पहुंचे जहाँ पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर पोधा रोपण किया। एक पेड मां के नाम अभियान मे हिस्सेदारी करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने जन मानस को गौवंश बचाने तथा पर्यावरण को सहजने की अनुठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम मे विधायक ने गौवंश बचाने तथा लगाए गए पौधो की सुरक्षा करने का संकल्प भी कराया।
238 Views
What do you think?

Leave a Reply