अनोखा तीर खातेगांव:-विकासखंड के शिक्षको को अभी तक पूरे विकास खंड मे वेतन नहीं मिला है इसी संदर्भ में खातेगांव के समस्त शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी को एक ज्ञापन दिया सौंपा । ज्ञापन में मांग की गई है की शिक्षकों को अगर समय से वेतन नहीं मिलता है तो कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सभी कर्मचारियों ने किसी न किसी बैंक से लोन ले रखा है और समय से किश्त न भरने पर पेनल्टी लग जाती है और परिवार चलाने के लिए भी पेसो की आवश्यकता होती हैं सभी काम रुक जाते है शिक्षकों ने मांग की है की अगर समय से वेतन नही दिया गया तो हमे आंदोलन करना पड़ सकता है जबकि शासन का आदेश है की सभी कर्मचारियों को। पहली तारीख को ही वेतन मिल जाना चाहिए पर ऐसा नहीं हो रहा है इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण यादव द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया इस अवसर पर विशाल बहोरे संभागीय सचिव अध्यापक संघ,गणेश यादव अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ,यशवंत तारे, कमलेश यादव, धर्मेंद्र मौर्य, राजेश व्यास,सुनील राठौर, एवम समस्त शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।।
लोन की किस्त नहीं जमा होने पर लगती है पेनल्टी, वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान

Text Size:
172 Views
What do you think?






