Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

नयापुरा ग्राम पंचायत के उचान गाँव में 2 माह से अपूर्ण हालत मैं पडी, है आगन बाडी का भवन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर हण्डिया:-10 जुलाई । जिले कि हरदा विकास खण्ड में आने बाली नयापुरा ग्राम पंचायत में सचिव और ठेकेदार मिलकर किस कदर शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उचान और भीमपुरा ग्राम को मिलाकर आगनबाडी भवन का नव निर्माण किया जा रहा है। मगर नयापुरा ग्राम पंचायत में 2 माह से भवन के निर्माण का काम बन्द पडा़ हुआ है। वही भवन के निर्माण में मजदरी का कार्य कर रहे मजदूर बनवारी का कहना है कि आगनबाडी भवन के निर्माण कार्य में मेरी पत्नी उर्मिला बाई और अन्य चार मजदूरों ने मजदूरी का कार्य किया था। लेकिन हमें आज तक राशि नहीं मिलीं है।

सचिव नयापुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नहीं रहता हरदा जिले से करता है आना जाना

जबकि सचिव का मुख्यालय नयापुरा ग्राम पंचायत में है। मगर वह हरदा जिले में निवास करते हैं। जिस ठेकेदार को आगनबाडी भवन के निर्माण का ठेका दिया गया है वह घटिया स्तर का निर्माण कार्य कर रहा है। ग्रामीण जनों ने बताया है कि उचान कि आगनबाडी महिला कार्यकर्ता के घर पर लग रही है।इस में मजदूरों का साफ़ तौर पर कहना है कि जब आगनबाडी भवन की राशि कि पहली किस्त की राशि सचिव द्वारा निकाली गई तब मजदूरों को उनकी मजदूरी की राशि क्यों नहीं दी गई।

368 Views
What do you think?

Leave a Reply