Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

मोबाइल चार्जर में सोना छुपाकर लाया मुंबई का यात्री, इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर शारजाह से आ रहे एक यात्री के पास तस्करी कर लाया जा रहा सोना बरामद किया है। शारजाह से आई एयर इंडिया की फ्ललाइट नंबर आइएक्स 256 से उतरे यात्री मोहम्मद आरिफ गामा शेख पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की है। यात्री मुंबई का निवासी है। कस्टम अधिकारियों के अनुसार वह मोबाइल के चार्जर के अंदर सोना छुपाकर लाया था।

गोपनीय सूचना और संदेह के आधार पर कस्टम के अधिकारियों ने यात्री को इंदौर एयरपोर्टपर उतरने के बाद रोका और जांच की। उसके पास से विदेश में बना एक लैपटाप और दो आइफोन भी बरामद हुए। उसने अपने मोबाइल चार्जर और एयरपाड के भीतर सोना छुपाया था।

सोने को अधिकारियों की नजरों से बचाने के लिए उस पर रोडियम की पालिश की हुई थी। इससे सोने का रंग बदलकर निकल के समान हो गया था। खास बात है कि एयरपाड जिनमें सोना छुपाया था वे चालू हालत में थे।

इससे कस्टम को शक है कि यात्री का संबंध तस्करी से जुड़ी किसी प्रशिक्षित और संगठित गैंग से है। फिलहाल कस्टम विभाग ने 80.29 ग्राम सोने के साथ इलैक्ट्रानिक उपकरण जब्त कर यात्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply