Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 4 जून को स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतगणना संपन्न होगी। मतगणना के लिए की गई तैयारी और व्यवस्थाओं का जायजा प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण कुमार राठी ने शनिवार को हरदा आकर लिया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत के सीईओ तथा मतगणना के प्रभारी रोहित सिसोनिया, हरदा के सहायक रिटर्निग अधिकारी कुमार सानू देवड़िया तथा टिमरनी के सहायक रिटर्निग अधिकारी महेश बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राठी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का भ्रमण कर वहां मतगणना कक्षों में की गई व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल पर की गई बेरीकेटिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम के लाने ले जाने के लिए अलग से मार्ग निर्धारित रहे, बैरिकेटिंग कर यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राठी ने पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे से चर्चा कर मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

मतगणना तैयारी की समीक्षा की

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राठी ने सर्किट हाउस में कलेक्टर श्री सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे और जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया के साथ संक्षिप्त बैठक कर मतगणना के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार मतगणना का कार्य 4 जून को संपन्न कराया जाए।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply